ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

राजद फिर हमलावर: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को BJP और RSS का कार्यक्रम बताया

DESK: अयोध्या में राममंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला विराजमान हो गए हैं। 500 वर्षों का इंतजार 84 सेकेंडों में 22 जनवरी को खत्म हो गया। रामलला के आने की खुशी

राजद फिर हमलावर: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को BJP और RSS का कार्यक्रम बताया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: अयोध्या में राममंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला विराजमान हो गए हैं। 500 वर्षों का इंतजार 84 सेकेंडों में 22 जनवरी को खत्म हो गया। रामलला के आने की खुशी में कल देशभर में दीपोत्सव मनाया गया और आतिशबाजी की गयी। रामलला के आगमन से लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राजद के तमाम नेता बीजेपी और आरएसएस पर हमलावर है। शिवानंद तिवारी और तेजप्रताप यादव के बाद अब राजद नेता व राज्यसभा सांसद मनोज झा भी बीजेपी, आरएसएस और पीएम मोदी पर हमला बोला है। 


रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को मनोज झा ने आरएसएस और बीजेपी का कार्यक्रम बताया। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज झा ने कहा कि रामलला आए हैं ये कौन सी मुर्खतापूर्ण बात है। रामलला गये कहां थे कि आ गये? भगवान राम तो कण-कण में बसे हैं। राम हरेक व्यक्ति के दिल में बसे हैं।


मनोज झा ने आगे कहा कि बापू के राम से बड़ा कोई राम है..कबीर के राम से बड़ा कोई राम है..हम तो सीता मईया के धरती के हैं। सीता मईया के बिना राम की कल्पना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पहले अपने अंदर प्राण प्रतिष्ठित करते हैं..अब तो इन लोगों को भगवान रामजी कान मचोड़कर कहेंगे कि अब तो कुछ काम कर लो..


बीजेपी के नेताओं के बयान पर कहा कि बीजेपी के लोगों को सुबह उठकर कुछ बोलना तो पड़ेगा ना। इसलिए किसी भी टॉपिक पर बोलते रहते हैं। बीजेपी नेताओं के लिए पीएम मोदी संकट के झण उत्पन कर रहे हैं। वो आखिर किस विषय पर बोलेंगे रामलला पर तो अकेले मोदी जी बोल रहे हैं। बीजेपी नेताओं को बोलने के लिए कोई टॉपिक नहीं छोड़ते हैं। बीजेपी वाले टॉपिक के मारे बेसहारा लोग हैं। भगवान इनको सदबुद्धि दें। भगवान राम सद्बुद्धि दें। मनोज झा ने कहा कि जानकी मईया की धरती पर राम जानकी अस्पताल नहीं बनेगा तो कहां बनेगा।