ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आरजेडी विधायकों के साथ 9 मई को वर्चुअल मीटिंग करेंगे लालू, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मौजूद

PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से जमानत मिलने के बाद अब आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव एक्शन मोड में आ गये हैं। लालू यादव अब 9 मई को आरजे

आरजेडी विधायकों के साथ 9 मई को वर्चुअल मीटिंग करेंगे लालू, तेजस्वी यादव भी रहेंगे मौजूद
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से जमानत मिलने के बाद अब आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव एक्शन मोड में आ गये हैं। लालू यादव अब 9 मई को आरजेडी विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। 9 मई (रविवार) को दोपहर 2 बजे आरजेडी के सभी विधायक और विधानसभा चुनाव में पराजित हुए सभी राजद प्रत्याशी इस वर्चुअल मीटिंग में शामिल होंगे। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने इस बात की जानकारी दी है।




ऐसे में लंबे समय से बिहार की राजनीति से गायब हुए लालू यादव अब पार्टी के विधायकों और विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बातचीत करेंगे। बिहार में बिगड़ते कोरोना के हालात पर लालू यादव चर्चा करेंगे। लालू के साथ इस वर्चुअल मीटिंग में तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे जो बिहार के विभिन्न इलाकों में कोरोना से जुझ रहे लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। 


तेजस्वी समेत आरजेडी की तरफ से पहले ही विधायकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें। इसे लेकर तेजस्वी समेत पार्टी के कई विधायकों ने अपने इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं बेहतर इंतजामात के लिए विधायक फंड से अनुशंसा भी की है लेकिन अब लालू इसकी कमान खुद संभालने वाले हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के विधायकों और आरजेडी प्रत्याशियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने का फैसला लिया है। आरजेडी की तरफ से 9 मई की तारीख निर्धारित की गयी है। वर्चुअल मीटिंग के जरीय लालू यादव आरजेडी के विधायकों को संबोधित करेंगे।