ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रितलाल यादव के नाम पर मांगी जा रही है रंगदारी, परेशान RJD विधायक ने की जनता से अपील

PATNA : राजद के विधायक रितलाल यादव कुछ दिन से परेशान हैं. उन्होंने विधानसभा में आज पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है.

रितलाल यादव के नाम पर मांगी जा रही है रंगदारी, परेशान RJD विधायक ने की जनता से अपील
Anamika
3 मिनट

PATNA : राजद के विधायक रितलाल यादव कुछ दिन से परेशान हैं. उन्होंने विधानसभा में आज पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है. रितलाल यादव के पास आए दिन इसकी शिकायत आ रही है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो कैसे इसे रोंके. 

शुक्रवार को बिहार विधानसभा पहुंचे रितलाल यादव ने कहा कि उनकी बाहुबली छवि का फायदा उठाते हुए कुछ गलत लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. वे लोग आम लोगों को फोन कर मेरे नाम पर रंगदारी मांग रहे हैं. इसका ऑडियो क्लिप भी मेरे पास आया है, जिसे सुनने पर साफ पता चलता है कि न तो आवाज मेरी है और न ही मैं ऐसा करता हूं. 

रितलाल यादव का कहना है कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रंगदारी मांग रहे हैं. इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे. इसके बाद जो वे लोग कहेंगे उसके अनुसार वह पुलिस में कंप्लेन करेंगे.  रितलाल यादव ने आज मीडिया के सामने कई ऑडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया कि इस ऑडियो क्लिप में ना ही मेरा नाम है और ना ही मेरी आवाज. बस जो लोग हैं वह फर्जी तरीके से बिहार के लोगों के मन में मेरी छवि खराब करने के लिए इस तरीके से फोन कॉल करके रंगदारी मांग के लोगों को डरा धमका रहे हैं और जमीन कब्जा करने का काम कर रहे हैं.

मेरी छवि क्षेत्र में बाहुबली की रही है और अब मैं विधायक बन गया हूं. मैं प्रतिदिन लोगों से मिलता हूं, इसलिए मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि जिस किसी के पास भी मेरे नाम से कोई रंगदारी मांगने के लिए फोन जाए, वह सीधे मेरे घर पर आकर इसकी शिकायत करें. मैं अपने घर पर हमेशा लोगों से मिलता हूं, यदि नहीं भी मिला तो वे मेरे पिता को इस बात की जानकारी दे सकते हैं. अगर मेरे नाम से कोई रंगदारी मांगता है तो मैं उनके घर भी जा सकता हूं. ना मैं रंगदार हूं और ना ही गुंडा. मैं एक विधायक हूं और जनता की सेवा करना मेरा काम है. मेरे नाम से सोशल मीडिया पर भी कई अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं, जोकि पूरी तरिके से गलत है.