ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

रील्स वायरल होने पर बोले नीतीश के बड़बोले विधायक : अलबल बकता है अनंत सिंह : अपने प्रचार के लिए उसे ललन सिंह ने जेल से निकलवाया है

PATNA : मोकामा से पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह जब से 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं, आए दिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी कई रील्स भी सुर्खियां बटोर रही ह

रील्स वायरल होने पर बोले नीतीश के बड़बोले विधायक : अलबल बकता है अनंत सिंह : अपने प्रचार के लिए उसे ललन सिंह ने जेल से निकलवाया है
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA : मोकामा से पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह जब से 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं, आए दिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी कई रील्स भी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके घर पर मीडिया और यूट्यूबर का जमावड़ा लगा रहता है। अनंत सिंह के बेबाक अंदाज को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। हरेक प्लेटफार्म पर उन्हें देखा जा रहा है। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। वहीं नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उनके निशाने पर अनंत सिंह और ललन सिंह दोनों हैं। 


अनंत सिंह को लेकर भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि अनंत सिंह अलबल बकता रहता है। इसलिए उसका वोटवा भागता है। अनंत सिंह अलबल बकेगा तो कोई बर्दाश्त करेगा क्या? उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। जेडीयू के उम्मीदवार ललन बाबू दो टर्म मुंगेर के सांसद रह चुके हैं। यदि अच्छा काम किये होंगे और पब्लिक से भेंट किये होंगे तो जरूर जीतेंगे। आगे गोपाल मंडल ने कहा कि अनंत सिंह सीधे सपाटे कम पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। ललन सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अनंत सिंह को पैरोल पर जेल से बाहर निकाला है। इससे एक दिन पहले गोपाल मंडल ने कहा था कि बिहार में बीजेपी सभी 40 सीटों पर जीत का दावा कर रही है लेकिन एनडीए गठबंधन को महज 32 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। उन्होंने इसकी वजह पीएम मोदी के प्रभाव का गिरना बताया था।


जेडीयू विधायक ने कहा था कि हम सत्य बोलते हैं.. झूठ तो बोलते ही नहीं हैं.. बीजेपी एनडीए गठबंधन 32 सीट लाएगा.. 40 नहीं पूरेगा। इसके पीछे का कारण पूछे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि कितना पूछिएगा.. नरेंद्र मोदी हमारे गठबंधन के प्रधानमंत्री हैं। उनके खिलाफ क्या बोलेंगे? नरेंद्र मोदी अगर देश के लिए अच्छा काम किए होंगे तो चालीसों सीट मिल जाएगा और देश के लिए अच्छा काम नहीं किए होंगे तो चालीस में से एक भी सीट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का प्रभाव घट गया है।


केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी या एनडीए की? इस सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि हमको तो लगता है कि नरेंद्र मोदी का प्रभाव कम हो गया है। भागलपुर में महागठबंधन और एनडीए के बीच टक्कर के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि हम तो बैठे हुए थे। लेकिन अजय मंडल गाड़िए नहीं किया। न गाड़ी दिया, न कुछ दिया और न तेल दिया। इसलिए हम बैठे रह गए। आए थे बात करने के लिए। लेकिन हम कह दिए कि अजीत शर्मा के पास पैसा है और तुमको भी पैसा खर्च करना पड़ेगा। हम भी लेंगे अबकी बार। पिछला बार नहीं दिया था। जो अधिक जनसंपर्क किया होगा तो वह जीतेगा।