ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

JDU की बैठक में आरसीपी सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- चुनाव में 15 साल बनाम 15 साल का होगा नारा

PATNA: जदयू की बैठक में आरसीपी सिंह ने आज बड़ा ऐलान किया हैं. कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 15 साल बनाम 15 साल का नारा होगा. चुनाव में जनता को बताया जाएगा कि विपक्ष का प

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: जदयू की बैठक में आरसीपी सिंह ने आज बड़ा ऐलान किया हैं. कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 15 साल बनाम 15 साल का नारा होगा. चुनाव में जनता को बताया जाएगा कि विपक्ष का पिछला 15 साल और जदयू का 15 साल कैसा रहा. जदयू जनता को यह भी बताएगी कि अगले 5 साल में बिहार को लेकर क्या किया जाएगा. जदयू बूथ मैनेजमेंट की बैठक आज जदयू कार्यालय के आयोजित की गई. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में बूथ मैनेजमेंट से लेकर विधान सभा चुनाव 2020 के एजेंडे पर चर्चा हुई.

विपक्ष पर साधा निशाना

आरसीपी सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा की कोई यह ना समझे की जदयू हवा हवाई पार्टी है.  बिहार में लगभग 72 हज़ार बूथ हैं.  जिसमें 69 हज़ार बूथों पर जदयू  के बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव बना लिए गए हैं. आरसीपी सिंह ने बूथ मैनेजमेंट का पाठ अपने नेताओं को पढ़ाते हुए यह कबूल किया की लोकसभा चुनाव में जदयू  बूथों पर मैनेजमेंट में फेल कर गयी. जदयू का बूथ स्तर पर संगठन नहीं होने के कारण कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस करते थे. हमारे कार्यकर्ता घुटन महसूस करते थे. हमें बूथ स्तर पर पार्टी को ले जाना है. अगला संगठन चुनाव बूथ स्तर पर होगा. बैठक में राजद पर हमला करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा की जदयू परिवार वाली पार्टी नहीं है. जदयू कार्यक्रताओं की पार्टी है. कुछ लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं. हमें एक लाइन में बताना है कि भष्टाचार में जेल में कौन बंद हैं.जब एससी-एसटी के लिए आरक्षण बिल पास हो रहा था तो राजद के 4 सांसदों में मात्र 1 मौजूद थे. बिहार का हर आदमी चाहता हैं कि अगला 5 साल नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व करें.

विधानसभा क्षेत्र में दी जाएगी ट्रेनिंग

जदयू नेताओं को हर हाल में आरसीपी सिंह ने 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक विधानसभावार सम्मेलन पूरा करने का टास्क देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की इच्छा है कि पार्टी के सभी कार्यकर्तओं को उनके विधान सभा क्षेत्र में ही ट्रेनिंग दी जाए. सभी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी, प्रकोष्ट अध्यक्ष सहित सभी 400 लोगों को 2 दिनों का ट्रेनिंग दिया जाएगा.



टैग्स