ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

RCP ने विधानसभा प्रभारियों को सौंपा टास्क, बड़ी सावधानी से बूथ कमिटी और अध्यक्ष बनाने का दिया निर्देश

PATNA : रविवार को जनता दल यूनाटेड के विधानसभा प्रभारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने विधानसभा प

RCP ने विधानसभा प्रभारियों को सौंपा टास्क, बड़ी सावधानी से बूथ कमिटी और अध्यक्ष बनाने का दिया निर्देश
First Bihar
3 मिनट

PATNA : रविवार को जनता दल यूनाटेड के विधानसभा प्रभारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने विधानसभा प्रभारियों को टास्क सौंपा. उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा प्रभारी बड़ी सावधानी से बूथ कमिटी और अध्यक्ष बनाये. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी हम सबकी माँ है और माँ अपने हर बच्चे का एक समान ख्याल रखती हैं. पार्टी सबके मान-सम्मान का ध्यान रखेंगी. बस सभी अपना सौ प्रतिशत पार्टी को दें.


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने विधानसभा प्रभारियों से कहा कि हर बूथ के लिए अध्यक्ष का चयन बहुत सोच-समझ कर करें. जिन साथी को ये जिम्मेदारी दें ध्यान रहे कि उनकी आस्था पूरी तरह जदयू और हमारे नेता नीतीश कुमार के प्रति हो और वे सक्रिय योगदान दे सकें.बूथ कमिटी भी सावधानी से बनाएं और उसमें निष्ठावान साथियों को स्थान दें.सभी प्रभारी गांवों में जाएं, वहीं प्रवास करें और बूथ को मजबूत करने का काम करें.


आरसीपी ने आगे कहा कि जदयू के कार्यकर्ता को मनसा, वाचा, कर्मणा पूरी तरह अहिंसक रहना है.हमारे विचार, वाणी और व्यवहार में हमारी पार्टी और हमारे नेता के संस्कार की झलक दिखनी चाहिए.साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आप सबने अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से जो भी वादा किया है, वो हर हाल में पूरा हो, इसका ध्यान रहे.


वहीं दूसरी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में विधानसभा प्रभारियों से कहा कि पार्टी नेतृत्व ने आप पर विश्वास कर संगठन का अहम जिम्मा दिया. आपके कार्यों पर पार्टी का भविष्य निर्भर करता है.आप अपने-अपने क्षेत्रों में जितना बेहतर काम करेंगे.पार्टी की साख उतनी ही बढ़ेगी.खासकर जहां हम हारे हैं वहां जनता से सीधा संवाद करें. उनकी क्या समस्या है और उसका समाधान कैसे हो] इस पर ध्यान दें.साथ ही गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताएं.

टैग्स