ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

JDU-RJD की डील का आरसीपी ने किया खुलासा, बताया क्यों नीतीश को दिल्ली भेजना चाह रहे राजद नेता

PATNA: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इन दिनों यात्रा पर निकले हुए हैं।बदलो बिहार यात्रा पर निकले आरसीपी सिंह सरकार की नाकामियों को आम लोगों

JDU-RJD की डील का आरसीपी ने किया खुलासा, बताया क्यों नीतीश को दिल्ली भेजना चाह रहे राजद नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इन दिनों यात्रा पर निकले हुए हैं।बदलो बिहार यात्रा पर निकले आरसीपी सिंह सरकार की नाकामियों को आम लोगों के बीच रख रहे हैं। यात्रा के दौरान शुक्रवार को नालंदा पहुंचे आरसीपी सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला और बताया कि आखिर क्यों आरजेडी के नेता नीतीश कुमार को दिल्ली भेजने की जल्दबाजी में हैं।


आरसीपी सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में आज जो हालात हैं वह 2005 से भी बुरे हैं। तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का लॉलीपॉप दिखाया गया है। हालांकि पूर्णिया में महागठबंधन की जो रैली हुई उसमें किसी दल के नेता ने नीतीश का नाम नहीं लिया। आरजेडी के लोगों कि बस एक ही इच्छा है कि तेजस्वी यादव जल्दी से सीएम बन जाएं।


आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन के लोग कहते हैं कि सात दलों की सरकार है लेकिन सातों दलों का कोई मेल नहीं है और ना ही उनकी विचारधारा एक है। आजतक साझा कार्यक्रम नहीं बना सके, साथ क्या चलेंगे। सब अपना अपना राग अलाप रहे हैं। बता दें कि जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा भी यात्रा पर हैं और सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। उधर, प्रशांत किशोर भी घूम घूमकर सरकार को पोल खोल रहे हैं। अब महागठबंधन का सियासी खेल बिगाड़ने के लिए आरसीपी सिंह गांव गांव जाकर सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं।

टैग्स