ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आरसीपी के समर्थन में उतरे चिराग पासवान, कहा.. JDU को खड़ा करने में RCP की भूमिका अहम

PATNA : राजनीतिक बनवास का दंश झेल रहे आरसीपी सिंह को लेकर जेडीयू के नेता लगातार हमलावर बने हुए हैं। पिछले दिनों बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने यहां तक कह दिया थ

आरसीपी के समर्थन में उतरे चिराग पासवान, कहा.. JDU को खड़ा करने में RCP  की भूमिका अहम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजनीतिक बनवास का दंश झेल रहे आरसीपी सिंह को लेकर जेडीयू के नेता लगातार हमलावर बने हुए हैं। पिछले दिनों बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने यहां तक कह दिया था कि आरसीपी सिंह की हैसियत पांच हजार की भीड़ जुटाने के लायक भी नहीं है। अशोक चौधरी के इस बयान पर चिराग पासवान ने कहा है कि जेडीयू के खड़ा करने में आरसीपी सिंह की जो भूमिका रही है उसे कोई नकार नहीं सकता है।


चिराग ने कहा है कि यह जेडीयू का अंदरूनी मामला है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आरसीपी सिंह की दमदार शख्सियत रही है। बेबाकी से अपनी बातों को रखने का आरसीपी का अंदाज रहा है। जेडीयू के खड़ा करने में उनकी भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है। जिस तरह से आरसीपी सिंह ने संगठन पर काम किया उसके लिए वे श्रेय पाने के हकदार हैं। लेकिन जेडीयू में आरसीपी सिंह को लेकर जो बयानबाजी चल रही है वह दुखद है।


बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लगातार जनता दल यूनाइटेड में तीखे हमले झेल रहे हैं। आरसीपी सिंह पर मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि आरसीपी सिंह की हैसियत 5 हजार की भीड़ जुटाने की नहीं है। अशोक चौधरी ने कहा था कि आरसीपी सिंह को अब तक जो भी मिला वह नीतीश कुमार की कृपा से मिला है। नीतीश कुमार जिसके सिर पर हाथ रखते हैं वह पार्टी में फलता फूलता है और जिसके सिर से हाथ हटा लेते हैं वह जमीन पर आ जाता है।