ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

RCP का दावा : 5 साल चलेगी नीतीश सरकार, NDA एकजुट लेकिन RJD बालू फांकेगी

PATNA : जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार के अस्थिर होने के सभी अटकलों को खारिज किया है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में नीतीश सरकार 5 साल तक चलेगी. जो लोग भी

RCP का दावा : 5 साल चलेगी नीतीश सरकार, NDA एकजुट लेकिन RJD बालू फांकेगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार के अस्थिर होने के सभी अटकलों को खारिज किया है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में नीतीश सरकार 5 साल तक चलेगी.  जो लोग भी सरकार के अस्थिर होने या गिरने की आशंका जता रहे हैं. उन्हें निराशा के अलावा और कुछ नहीं हाथ लगने वाला.  आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. 


जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि जो लोग भी यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आम टपक कर गिरने वाला है, उन्हें मायूसी के अलावा और कुछ हाथ नहीं आएगा. आपको बता दें कि आरजेडी ने दावा किया था कि बिहार में नीतीश सरकार और स्थिर हो गई है. जनता दल यूनाइटेड और एनडीए में अंदरूनी खींचतान इतनी है कि नीतीश सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी. आरजेडी के दावे पर आरसीपी सिंह ने कहा कि हकीकत यह है कि आरजेडी अब 5 साल तक बिहार में बालू फांकने का काम करने वाली है. उसके पास से पहले भी कोई काम नहीं था और आगे भी कोई काम नहीं होगा. 


एनडीए में मांझी और बीजेपी के बीच चल रहे वार पलटवार के मसले पर आरसीपी सिंह ने कहा कि लोग निश्चिंत रहें. बिहार की जनता ने जिन्हें 5 साल के लिए जनादेश दिया है. वह सरकार 5 साल चलेगी. मांझी की नाराजगी को लेकर सवाल किए जाने पर आरसीपी सिंह ने मीडिया को ही नसीहत देते हुए कहा कि आप लोग इसकी चिंता ना करें यहां सब लोग एकजुट है.

टैग्स