ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राष्ट्रपति और PM ने देशवासियों को दी होली की बधाई, CM नीतीश बोले- सामाजिक सद्भाव के साथ मनाए यह पर्व

PATNA: देश में आज धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा है. इसको लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार और देशवासियों को होली की बधाई दी ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: देश में आज धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा है. इसको लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार और देशवासियों को होली की बधाई दी है.  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ‘’होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं. रंगों का उत्सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है. मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए.''

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि ‘’रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई. यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए.''

सीएम नीतीश ने बिहारवासियों को दी बधाई

सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को रंगों के त्योहार होली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सीएम ने कहा कि ''होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा. यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है. इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सदभाव का व्यवहार रखे. सीएम ने यह त्योहार प्रेम, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की.''