ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिल्ली में JDU की अहम बैठक, 11 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग

DELHI : दिल्ली में आज शाम होने वाली जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले आज सुबह अहम बैठक होने जा रही है. दिल्ली में सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिल्ली में JDU की अहम बैठक, 11 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में आज शाम होने वाली जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले आज सुबह अहम बैठक होने जा रही है. दिल्ली में सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडों पर चर्चा की जाएगी.


बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की देर शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे. दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए हैं. हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उन्होंने कुछ भी टिप्पणी नहीं की थी. इतना जरूर कहा कि इंतजार करिए किन किन मुद्दों पर बातचीत होती है. 



जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए जो एजेंडा अब तक तय किए गए हैं उनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव शामिल नहीं है. लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस पर चर्चा होगी और औपचारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का एजेंडा शामिल कर लिया जाएगा. जेडीयू सूत्रों की मानें तो एजेंडा शामिल होने के बाद 4 बजे बैठक शुरू होगी तो इसमें नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. 


फर्स्ट बिहार आपको लगातार बताते आ रहा है कि दिल्ली में पार्टी के लोकसभा सांसद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी. नीतीश कुमार ने ललन सिंह का नाम तय कर रखा है. कई जगहों पर दूसरे नामों की भी चर्चा है. लेकिन फर्स्ट बिहार अपनी खबर पर लगातार बना हुआ है कि ललन सिंह ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की जगह लेंगे और उन्हें पार्टी की कमान दी जाएगी.