ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे रामविलास पासवान, गलवान घाटी में शहीदों के सम्मान में किया फैसला

DELHI : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। 5 जुलाई को रामविलास पासवान का जन्मदिन है लेकिन उन्होंने गलवान घाटी में शहीद भारतीय सेना के अधिकारियों और ज

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। 5 जुलाई को रामविलास पासवान का जन्मदिन है लेकिन उन्होंने गलवान घाटी में शहीद भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों के सम्मान में जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। पासवान ने कहा है कि भारत और खास तौर पर बिहार के सपूत गलवान घाटी में शहीद हो गए मैंने उनके सम्मान में अपना जन्म दिवस नहीं मनाने का फैसला किया है। 


केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान में ट्वीट करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है रामविलास पासवान ने कहा है कि 5 जुलाई को मेरे जन्म दिवस के मौके पर पार्टी और दलित सेना के साथ-साथ मेरे शुभचिंतकों के द्वारा धूमधाम से जन्मदिन की तैयारी किए जाने की ख़बरें आ रही हैं। मैं इस सब के लिए अपने साथियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं लेकिन इस साल में अपना जन्मदिवस नहीं मनाना चाहता। भारत के शहीदों के सम्मान में इस बार कोई आयोजन नहीं किया जाए। 


5 जुलाई को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 वां जन्मदिन है। कोरोना काल के बीच रामविलास पासवान लगातार दिल्ली में है लेकिन उन्होंने बिहार के लिए अपने विभाग से कई आवश्यक कदम उठाए हैं। रामविलास पासवान के इस फैसले के बाद तत्काल लोक जनशक्ति पार्टी और दलित सेना से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन से जुड़ी तैयारियों को रोक दिया है।

टैग्स