ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रामनाथ ठाकुर, जीतन राम माँझी को आ गया कॉल: मंत्री बनने के लिए बुलावा, फ़र्स्ट बिहार की खबर पर मुहर

PATNA : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बननी वाली तीसरी सरकार को आज शाम शपथ लेना है. शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे. नये मंत्रिमंडल में

रामनाथ ठाकुर, जीतन राम माँझी को आ गया कॉल: मंत्री बनने के लिए बुलावा,  फ़र्स्ट बिहार की खबर पर मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बननी वाली तीसरी सरकार को आज शाम शपथ लेना है. शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे. नये  मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए  चुने गये सांसदों को कॉल आना शुरू हो गया है. 

शपथ से पहले टी पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथग्रहण से पहले अपने नये मंत्रियों को चाय पर बुलाया है. जिन सांसदों को शाम में शपथ लेना है उन्हें सुबह के साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री से मुलाक़ात करनी है. आज सुबह से ही इस चाय पार्टी के लिए चुनिंदा सांसदों को कॉल जा रहें हैं. 

रामनाथ ठाकुर को कॉल आया

फ़र्स्ट बिहार ने तीन दिन पहले ही से खबर बतायी थी कि जेडीयू कोटे से मंत्री बनने वालों में रामनाथ ठाकुर का नाम सबसे पहला होगा. आज उस पर मुहर लग गयी. रामनाथ ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कॉल आया था और प्रधानमंत्री की चाय पार्टी में बुलाया गया है. रामनाथ ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी मज़बूती से पूरा करेंगे. रामनाथ ठाकुर ने विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया. 

माँझी को भी न्योता

उधर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी को भी मंत्री पद की शपथ लेने के लिए कॉल आने की खबर है. हालाँकि माँझी ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है. उनके बेटे संतोष सुमन ने मीडिया को बताया कि अगर केंद्र सरकार में कोई ज़िम्मेवारी मिलेगी तो ये ख़ुशी की बात होगी. हालाँकि माँझी के करीबी दानिश इक़बाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जेपी नड्डा का कॉल आया था. यानि जीतन राम माँझी का भी मंत्री बनना तय है.