ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘राम मंदिर से BJP का भावनात्मक जुड़ाव.. यह राजनीतिक मुद्दा नहीं’ कांग्रेस के आरोपों पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: आगामी 22 दिसंबर को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है लेकिन उद्घाटन से पहले इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि अयोध्या में राम मंदिर का नि

‘राम मंदिर से BJP का भावनात्मक जुड़ाव.. यह राजनीतिक मुद्दा नहीं’ कांग्रेस के आरोपों पर बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: आगामी 22 दिसंबर को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है लेकिन उद्घाटन से पहले इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कोर्ट के फैसले से हो रहा है लेकिन बीजेपी कोर्ट के फैसले को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि राम मंदिर कोई चुनावी मुद्दा नहीं है।


सम्राट ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कोई चुनावी मुद्दा नहीं है बल्कि बीजेपी के कार्यकर्ता उस भवना के साथ खड़े हैं। पहले भी विचार परिवार के लोगों ने आगे बढ़कर काम किया था और आज भी विचार परिवार के लोग ही इसको लेकर काम कर रहे हैं। बीजेपी सहयोगी के तौर पर जरूर काम कर सकती है। क्योंकि मंदिर है तो बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जाएंगे ही और वहां पूजा करेंगे।


वहीं राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा पर सम्राट ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। यहां परिवार जोड़ने की बात हो रही है। भारत जोड़ने की बात करते तो जब कश्मीर से धारा 370 को हटाया जा रहा था तब कांग्रेस को भी इसका समर्थन करना चाहिए था। अखंड भारत का सपना जो चाणक्य ने देखा था उस सपने को साकार करने का काम पीएम मोदी कर रहे हैं।


भारत जोड़ने की बात हो रही है तो हम तो पीओके को भारत से जोड़ने की बात कर रहे हैं। बीजेपी जब भी बात करेगी तो भारत को जोड़ने की बात करेगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। वहीं नीतीश कुमार द्वारा झारखंड में रैली करने पर सम्राट ने कहा कि पहले बिहार में तो बोलें तब तो दूसरे राज्य में जाकर बोल पाएंगे।