ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार विधानमंडल को पहली बार संबोधित करेंगे राज्यपाल फागु चौहान, सेंट्रल हॉल में होगा अभिभाषण

PATNA : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज पहली बार विधानमंडल को संबोधित करेंगे। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागु चौहान के अभिभाषण के साथ होगी। राज्यपाल संयुक्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज पहली बार विधानमंडल को संबोधित करेंगे। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागु चौहान के अभिभाषण के साथ होगी। राज्यपाल संयुक्त सदन को सेंट्रल हॉल में संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल के विधानमंडल पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, कार्यकारी सभापति हारून रशीद उनकी अगवानी करेंगे। राज्यपाल को विधानमंडल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा जिसके बाद वह सेंट्रल हॉल में 11:30 बजे से अपना अभिभाषण करेंगे। 


राज्यपाल के तौर पर फागु चौहान का यह पहला अभिभाषण होगा। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के अभिभाषण की परिपाटी रही है। फागु चौहान बिहार के 29वें राज्यपाल हैं और पिछले साल ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण किन बिंदुओं पर केंद्रित रहता है। 


विधानमंडल में राज्यपाल की तरफ से होने वाला अभिभाषण राज्य सरकार की तरफ से तय किया जाता है। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में राज्यपाल के अभिभाषण में नीतीश सरकार की तरफ से चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा के साथ-साथ भविष्य के लिए नए संकल्पों को भी जगह दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली अभियान का जिक्र भी राज्यपाल के अभिभाषण में हो सकता है। सरकार राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए यह बताने की कोशिश करेगी कि बिहार के विकास के लिए उसकी क्या सोच है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता