ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

राज्य में तालाबों के अतिक्रमण का मामला विधानसभा में उठा, RJD और कांग्रेस ने मंत्री मुकेश सहनी को घेरा

PATNA : बिहार में तालाबों के अतिक्रमण का मामला आज विधान परिषद में उठा. कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को उठाते हुए सरकार से जानना चाहा कि आख

राज्य में तालाबों के अतिक्रमण का मामला विधानसभा में उठा, RJD और कांग्रेस ने मंत्री मुकेश सहनी को घेरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में तालाबों के अतिक्रमण का मामला आज विधान परिषद में उठा. कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को उठाते हुए सरकार से जानना चाहा कि आखिर राज्य के अंदर तालाबों को कब तक अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाएगा. सदन में सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि सरकार यह मानती है कि कई जगहों पर तालाबों का अतिक्रमण हुआ है और इन सब को अतिक्रमण मुक्त करा लिया. 


इसके बाद आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय ने सरकार से अतिक्रमण वाले तालाबों की जानकारी मांगी जिसके बाद मुकेश सहनी ने बाद में उपलब्ध करा देने का हवाला दिया. सुबोध राय मंत्री मुकेश साहनी के जवाब से असंतुष्ट दिखे और उन्होंने कहा कि मंत्री पूरी तैयारी करके सदन में नहीं आते हैं, कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुबोध राय के पूरक को सवाल से अलग बताया तो सुबोध राय ने कहा कि मंत्री को सही सही जवाब देना चाहिए.


मंत्री मुकेश सहनी ने इसके बाद आरजेडी और कांग्रेस के हमले के बीच सदन में खुद को सन ऑफ मल्लाह बताते हुए कहा कि जब तक मैं हूं तब तक मछली पालन की चिंता करने की जरूरत किसी को नहीं है. सरकार अतिक्रमण वाले तालाबों को मुक्त कर आएगी और मछली पालन की चिंता हमें है.

टैग्स