ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘राजपथ’ का नाम बदलने पर VIP का निशाना, कहा.. अपना कर्तव्य कब निभाएगी सरकार

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा ‘राजपथ’ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ किए जाने को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने इशारों ही इशारों में सरकार पर निशाना साधा है। वीआईपी

‘राजपथ’ का नाम बदलने पर VIP का निशाना, कहा.. अपना कर्तव्य कब निभाएगी सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा ‘राजपथ’ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ किए जाने को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने इशारों ही इशारों में सरकार पर निशाना साधा है। वीआईपी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सरकार अपने कर्तव्य को कब निभायेगी। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि भारत के नागरिकों की त्रासदी है कि आज देश के 85 करोड़ नागरिक सरकारी राशन पर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जब स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण हर दिन लोग मारे जा रहे हों, गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पतालों के बाहर सड़क पर होता हो, बेरोजगार प्रतिदिन सड़कों पर लाठियां खा रहे हों, तब क्या यह सवाल नहीं उठता कि सरकार अपने कर्तव्यों को भूल गई है। देव ज्योति ने कहा कि हम किसी सरकार पर आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन वास्तव में नागरिकों के अधिकारों को नकार देने की प्रक्रिया का ही यह हिस्सा है कि देश में आज यह स्थिति है। 


देव ज्योति ने कहा कि पहले स्वतः एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया गया और बाद में दाम इतने अधिक बढ़ा दिए गए कि नागरिकों की कमर टूट जाए। देश में भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए नोटबंदी की गई, भ्रष्टाचार का अंत करने व काले धन को समाप्त करने का वायदा भी झूठ निकला। सरकार में आने के लिए सभी दल झूठ बोलकर कुर्सी तक पहुंच रहे, लेकिन वादों का क्या? सरकार जब अपने कर्तव्य भूलेगी तो स्वाभाविक है कि जनता के अधिकारों का हनन होगा।


वीआईपी नेता देव ज्योति ने आगे कहा कि बेरोजगारी देश में बढ़ती जा रही, लेकिन सरकार बचाने और गिराने का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा सरकार, सड़कों, इमारतों, राज्य, देश का नाम बदल सकती है, नए कानून बना सकती है, लेकिन जबतक अपने कर्तव्य पथ पर नहीं चलेगी तब तक जनता का कल्याण नहीं होगा।

टैग्स