ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजनीतिक दलों के एडवाइजरी जारी, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा..नफरती भाषणों पर लगाई जाएगी रोक

DELHI: दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कु

राजनीतिक दलों के एडवाइजरी जारी, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा..नफरती भाषणों पर लगाई जाएगी रोक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस संधू भी मौजूद थे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने देश के मतदाताओं से वोट करने की अपील की। 


उन्होंने कहा कि हर चुनाव चुनौतियों भरा होता है लेकिन हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है। राजनीतिक दलों के एडवाइजरी जारी की गयी है। नफरती भाषणों पर रोक लगाई जाएगी। चुनाव प्रचार में भाषा पर संयम रखने की बात कही गयी। विरोधियों के खिलाफ अपशब्द का उपयोग नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव के लिए हम तैयार है। 1.5 करोड़ चुनाव कर्मी और 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे। देश में 97 करोड़ वोटर हैं। 


लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। राजीव कुमार ने बताया कि महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। 12 राज्यों में महिला वोटर पुरुषों से ज्यादा है। 1.8 करोड़ युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यूथ ना सिर्फ वोट करेंगे बल्कि हमारे एंबेस्डर भी बनेंगे। 88.5 लाख दिव्यांग वोटर और 48 हजार ट्रांसजेडर वोटर हैं। 


वही 18 से 19 साल के 1.84 वोटर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं है। चुनाव आयोग के समक्ष चार बड़ी चुनौती धन, बल, बाहुबल और अफवाह है। जिससे निपटा जाएगा। हमने पूरी तैयारी कर ली है। टीवी और सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। चुनाव में कम से कम पेपर का इस्तेमाल होगा।