ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

राजनाथ सिंह का बिहार दौरा कल, रोहतास में GNSU के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

PATNA: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल यानी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। राजनाथ सिंह शनिवार को रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत सम

राजनाथ सिंह का बिहार दौरा कल, रोहतास में GNSU के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल यानी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। राजनाथ सिंह शनिवार को रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


शनिवार को सुबह 11 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई हैं। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर केंद्रीय रक्षा विभाग के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहले ही पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही बिहार सरकार के अधिकारियों की टीमें भी कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रही है।


शुक्रवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में बनाए गए हैलीपैड पर एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर की ट्रायल लैडिंग हुई। तैयारियों का जायजा लेने जिला प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम लगातार कार्यक्रम स्थल हैलीपैड एवं अन्य सभी स्थानों का दौरा कर रही है। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

टैग्स