ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

‘राजधर्म भूल गए हैं नीतीश.. जनता कभी माफ नहीं करेगी..’, अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भड़के गिरिराज सिंह

PATNA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर बीजेपी के साथ साथ तमाम विरोध दल नीतीश सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने दा

‘राजधर्म भूल गए हैं नीतीश.. जनता कभी माफ नहीं करेगी..’, अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भड़के गिरिराज सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर बीजेपी के साथ साथ तमाम विरोध दल नीतीश सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने दारोगा के बाद पत्रकार की हुई हत्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार राज्य की चिंता छोड़कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। बिहार की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि फिर जंगलराज आए।


गिरिराज सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बिहार में दारोगा और पत्रकार की हत्या को सरकार झुठला नहीं सकती है। महिला विधायक रश्मी वर्मा ने दो करोड़ की फिरौती का मामला दर्ज कराया, राज्य में महिला विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। कुछ दिन पहले बालू घाट पर सरेआम एके 47 से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिहार की जनता क्राइम का डाटा नहीं देखेगी बल्कि जो अपराध उसके सामने हो रहे हैं उसे देख रही है। राज्य में दंगे हो रहे हैं, अराजक स्थिति हो गई है और बिहार के मुख्यमंत्री मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने के लिए दिल्ली आते हैं। विरोधी एकता की चर्चा और चिंता करते हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। बिहार से जंगल राज के खत्म करने के लिए जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था। दो टर्म में नीतीश कुमार ने जंगल राज को खत्म करने का काम भी किया लेकिन आज वे राजधर्म भूल चुके हैं। जिसके खिलाफ जनता ने उन्हें मौका दिया आज उसी की गोद में जा बैठे हैं, बिहार की जनता नीतीश कुमार से निराश हो चुकी है। नीतीश कुमार या तो इस्तीफा दे दें या अपनी गद्दी किसी और को सौंप दें लेकिन नीतीश ऐसा कभी नहीं करेंगे।