ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजभवन में शपथग्रहण की तैयारी पूरी, थोड़ी देर बाद नीतीश समेत 9 मंत्री लेंगे शपथ

PATNA: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन की सरकार खत्म हो चुकी है। बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार सरकार बनाने जा रहे हैं। आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार समेत

 राजभवन में शपथग्रहण की तैयारी पूरी, थोड़ी देर बाद नीतीश समेत 9 मंत्री लेंगे शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। महागठबंधन की सरकार खत्म हो चुकी है। बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार सरकार बनाने जा रहे हैं। आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार समेत 9 मंत्री शपथ लेंगे। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में शपथग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गयी है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर नीतीश कुमार समेत 9 मंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।


 सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे। वही कुल 9 मंत्री शपथ लेंगे। नीतीश के अलावा बीजेपी के तीन, जेडीयू के तीन, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें जीतन मांझी के बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, निर्दलीय विधायक सुमित सिंह के अलावा विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, प्रेम कुमार, विजेंद्र यादव शामिल हैं। 


बिहार में एनडीए की सरकार बनने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पटना बीजेपी कार्यालय के समक्ष बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और जय श्रीराम के नारे लगाये। बीजेपी कार्यकर्ताओं की खुशी देखते ही बन रही थी। इससे पहले नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। और राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा जिसके बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्योता दिया है। शाम 5 बजे नीतीश कुमार समेत 9 मंत्री शपथ लेंगे।