ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

‘राहुल को पीएम प्रत्याशी बता थरूर ने तोड़ा नीतीश-तेजस्वी का सपना’ सुशील मोदी का तीखा तंज

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में जातीय सर्वे करा लेने के बाद जदयू को लगा कि इससे नीतीश कुमार का कद बढेगा और कांग्रेस-वर्च

‘राहुल को पीएम प्रत्याशी बता थरूर ने तोड़ा नीतीश-तेजस्वी का सपना’ सुशील मोदी का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में जातीय सर्वे करा लेने के बाद जदयू को लगा कि इससे नीतीश कुमार का कद बढेगा और कांग्रेस-वर्चस्व वाला इंडी गठबंधन उन्हें पीएम-प्रत्याशी मान लेगा, लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लेकर शशि थरूर ने गुब्बारे की हवा निकाल दी।


सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के लिए लड़ाई अभी से शुरू हो गई है और सीट-शेयरिंग तक बात पहुंचने पर इनका कुनबा बिखर जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मुम्बई बैठक में सीट-शेयरिंग पर जल्द निर्णय करने का फैसला हुआ था, लेकिन हालत यह है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, सपा और 'आप' कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि थरूर ने कांग्रेस के मन की बात कह दी, जिससे जदयू और राजद दोनों को बड़ा झटका लगा। न नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाएंगे और न बिहार में तेजस्वी यादव के लिए कुर्सी खाली करेंगे। विपक्ष की समन्वय समिति की 13 सितम्बर की दिल्ली बैठक के महीने-भर बाद भी न कोई बैठक हुई, न अगली तारीख तय हुई। जो तीन वर्किंग ग्रुप बने थे, उनकी बैठकें भी नहीं हुईं। 


सुशील मोदी ने कहा कि 14 सदस्यों वाली समन्वय समिति के लिए माकपा ने अभी तक अपना प्रतिनिधि तय नहीं किया है। कांग्रेस के एकतरफा फैसले से विपक्ष की जो भोपाल रैली स्थगित हुई, उसकी भी कोई अगली तारीख तय नहीं हो पायी। जो 24 विपक्षी दल 4 उच्चस्तरीय बैठकों के बाद न नेतृत्व तय कर सके और न सीट साझा करने पर सहमति बना पाये, वे केवल प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने के नकारात्मक मुद्दे पर देश का भरोसा नहीं जीत सकते।