ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘राहुल को दूल्हा घोषित कर लालू ने तोड़ा नीतीश का सपना’ सुशील मोदी का तीखा तंज

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी के विपक्ष के अघोषित उम्मीदवार के रूप में उभरने स

‘राहुल को दूल्हा घोषित कर लालू ने तोड़ा नीतीश का सपना’ सुशील मोदी का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी के विपक्ष के अघोषित उम्मीदवार के रूप में उभरने से नीतीश कुमार अब इस पद के लिए दावेदारी करने की स्थिति में भी नहीं हैं, प्रधानमंत्री बनना तो दूर की बात है।


सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद भी नहीं चाहेंगे कि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का संयोजक या पीएम-उम्म्मीदवार बना कर उनका कद बढाया जाए। यदि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन में कोई बड़ा पद मिला, तो वे महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के समय ज्यादा सीटों की मांग करेंगे, जबकि राजद उन्हें 10-11 सीट ही देना चाहता है। जदयू 44 विधायकों के बूते इससे ज्यादा की उम्मीद भी नहीं कर सकता। 


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने जब मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया, तो अब वे 17 साल तक लालू-विरोध की राजनीति करने वाले को क्यों आगे बढाएंगे? लालू प्रसाद राहुल गांधी को पहले ही 'दूल्हा' ( पीएम-प्रत्याशी) घोषित कर चुके हैं। नीतीश कुमार खुली आंखों से प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, इसलिए समर्थकों से बयान दिलवाते हैं, नारे लगवाते हैं या पटना में होर्डिग टंगवा देते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।