ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राहुल की रैली में शामिल होने मुंबई रवाना हुए तेजस्वी, कहा - जल्द होगा सीट बंटवारा, बिहार देगा चौंकाने वाला रिजल्ट

लोकतंत्र के महापर्व की रणभेरी बज गई है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर के अंदर चुनाव 7 फेज में होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। वहीं तारीखों के एलान के ब

राहुल की रैली में शामिल होने मुंबई रवाना हुए तेजस्वी, कहा - जल्द होगा सीट बंटवारा, बिहार देगा चौंकाने वाला रिजल्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

लोकतंत्र के महापर्व की रणभेरी बज गई है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर के अंदर चुनाव 7 फेज में होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। वहीं तारीखों के एलान के बाद भी अभीतक इंडि गठबंधन के तरफ से सीटों का बंटवारा नहीं किया गया है। ऐसे में अब इस मामले में तेजस्वी यादव ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि - सीटों का एलान बहुत जल्द कर दिया जाएगा, सबकुछ तय कर लिया जाएगा। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि - देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। लोकतंत्र का जो सबसे बडा महापर्व जो है इसकी शुरुआत हो गई है और हम लोग पूरी तरह से विश्वास में है कि हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। हम यदि कोई बात कहते हैं तो इसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है।


तेजस्वी ने कहा कि- चौंकाने  वाला बात हम किस लिए कह रहे हैं क्योंकि वर्तमान में राज्य के अंदर जो लोगों के अंदर समझ है और उनकी परेशानी है वह सिर्फ और सिर्फ हम लोग समझ सकते हैं। मोदी सरकार ने 10 सालों में बिहार के लिए क्या किया ?  ना बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला और  ना अन्य तरह की कोई सुविधा। इसलिए इस बार बिहार की जनता उनपर भरोसा क्यों करें ? 


इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि, जब हमारी सरकार थी यानी महागठबंधन के लोगों ने जो आरक्षण का दायरा बढ़ाया था वह हम लोगों का पुराना मांग था। मतलब साफ है कि भाजपा के लोगों ने कोई काम नहीं किया। अब मुख्यमंत्री जी भी कुछ बोल नहीं पा रहे हैं क्योंकि वह भी उसके साथ चले गए हैं। हालांकि नीतीश कुमार अभिभावक है और हम उनकी मजबूरी को समझ रहे हैं।


तेजस्वी कहा कि 17 महीना के कार्यकाल में हमारे इतना किसी सरकार में नौकरी मिली हो तो वह मुझे बताएं तो असली मुद्दत जो महंगाई बेरोजगारी है उसे पर तो यह लोग बात नहीं करते हैं। इसके बावजूद अगर वह कह रहे हैं 400 पार कह लें उनका मुंह है वह चाहे तो 500 पर कर ले या हजार पर कर ली क्या फर्क पड़ता है।