ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राहुल गांधी पहुंच रहे लखनऊ, योगी सरकार ने एयरपोर्ट को पुलिस छावनी बना दिया

DESK : लखीमपुर कांड को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आज लखनऊ पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी ने लखनऊ पहुंचने से पहले दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार के साथ-सा

राहुल गांधी पहुंच रहे लखनऊ, योगी सरकार ने एयरपोर्ट को पुलिस छावनी बना दिया
First Bihar
3 मिनट

DESK : लखीमपुर कांड को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आज लखनऊ पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी ने लखनऊ पहुंचने से पहले दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ यूपी की योगी सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है. उसके बाद राहुल गांधी लखीमपुर के लिए निकल गए हैं. वह फ्लाइट से पहले लखनऊ पहुंचेंगे और उसके बाद लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम है. 


राहुल गांधी की लखीमपुर खीरी यात्रा को लेकर योगी सरकार अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं. राहुल की बहन प्रियंका गांधी को पहले ही योगी प्रशासन ने लखीमपुर जाने से रोक रखा है. उन्हें अरेस्ट किया गया है और अब राहुल गांधी के दौरे को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लखनऊ एयरपोर्ट को योगी सरकार ने पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है. राहुल गांधी की फ्लाइट नई दिल्ली से लखनऊ के लिए उड़ान भरी है. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद हैं. 


लखीमपुर खीरी में जो घटना क्रम हुआ उसके बाद लगातार यूपी और देश की सियासत से गर्म है. बीजेपी इस मामले पर कांग्रेस के ऊपर पॉलिटिकल टूरिज्म करने का आरोप लगा रही है. वहीं कांग्रेस का कहना है कि देश के अंदर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं. सच बोलने से रोका जा रहा है. लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने की इजाजत नहीं दी जा रही.


राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार लोगों की जुबान पर ताला लगाना चाहती है. हमने हमेशा सच बोलना सीखा है. राहुल ने कहा कि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ अगर मैन हैंडलिंग होती है, तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका परिवार इस के लिए हमेशा तैयार रहता है. राहुल ने कहा कि उनके परिवार में यही ट्रेनिंग दी जाती है कि चाहे कोई आपको मार दे, पीट दे या गाड़ दे. कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हम सच के साथ हमेशा खड़े रहते हैं.