ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

राहुल गांधी ने बदला अपनी यात्रा का नाम, 15 राज्यों के लिए कांग्रेस ने तैयार किया मेगा प्लान

DESK: 2024 में लोकसभा चुनाव होने है इससे ठीक पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे। 14 जनवरी से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। इस बात इस यात्रा का ना

राहुल गांधी ने बदला अपनी यात्रा का नाम, 15 राज्यों के लिए कांग्रेस ने तैयार किया मेगा प्लान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 2024 में लोकसभा चुनाव होने है इससे ठीक पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे। 14 जनवरी से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। इस बात इस यात्रा का नाम भी बदल दिया गया है। पहले राहुल गांधी के यात्रा का नाम भारत जोड़ो था अब 14 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया है। राहुल गांधी की इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के इंफान से होगी। 


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाकर दिन के 12 बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रवाना करेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है। उन्होंने कहा है कि 6713 किलोमीटर लंबी यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया है जो बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। 67 दिनों में यह यात्रा 110 जिलों से गुजरेगी। 


राहुल गांधी बस से यात्रा करेंगे और इस दौरान पद यात्रा भी करेंगे। इसके अन्तर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी। राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में खत्म होगी। वे सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय पर अपने विचार जनता के समक्ष रखने का काम करेंगे। जयराम रमेश ने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी 8 दिन झारखंड में भी रहेंगे वही दो बार बिहार भी आएंगे। बिहार में 4 दिन में 7 जिलों से होकर गुजरेंगे। पहली बार अररिया और पूर्णिया आएंगे और बंगाल निकल जाएंगे फिर वहां से झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए सासाराम से फिर बिहार आएंगे और वाराणसी होते हुए यूपी निकल जाएंगे।