ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

राहुल गांधी को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे पप्पू यादव, जानिए.. प्रशांत किशोर से क्यों उलझ पड़े

PATNA : मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुके पप्पू यादव राहुल गांधी को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. जाप पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव कांग्रेस के स

राहुल गांधी को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे पप्पू यादव, जानिए.. प्रशांत किशोर से क्यों उलझ पड़े
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुके पप्पू यादव राहुल गांधी को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. जाप पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव कांग्रेस के साथ नजदीकियां बनाने में इस कदर जुटे हुए हैं कि वह राहुल गांधी के लिए प्रशांत किशोर से भी भिड़ गए. दरअसल पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें पीके ने राहुल गांधी को खरी-खोटी सुनाई थी.


पप्पू यादव शायद प्रशांत किशोर पर निशाना साध राहुल गांधी को खुश करना चाहते हैं. जन अधिकार पार्टी कांग्रेस के साथ पॉलिटिकल एडजस्टमेंट चाहती है. यह खबर पहले भी सामने आ चुकी है और अब पप्पू ने एक बार फिर अपने इस अभियान को आगे बढ़ाया है.


गुरुवार को प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह बताया था कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा स्थिति क्या है और कांग्रेस से जमीनी हकीकत से कितने दूर की राजनीति कर रही है. उसने कहा था कि अगले कुछ दशकों तक भारतीय जनता पार्टी देश में बड़ी राजनीतिक शक्ति के तौर पर रहेगी और कांग्रेस को किसी मुगालते में नहीं रहना चाहिए. अब पप्पू यादव ने राहुल गांधी को लेकर प्रशांत किशोर के इसी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है "प्रशांत किशोर जी, पहले आप प्रायश्चित कीजिए। इस देश को BJP की नफरती सियासत और सबसे घटिया मोदी सरकार की सौगात देने के आप प्रमुख जिम्मेदार हैं. त्रिपुरा जाकर उन से माफी मांगिये, जिनके घरों,उपासना स्थलों को BJP जला रही है। माफी मांगिये बेरोजगार युवाओं से, महंगाई से तबाह आम लोगों से."


कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए पप्पू यादव की बेचैनी तब है, जब पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जाप अध्यक्ष को मुलाकात के लिए वक्त तक नहीं दिया. कांग्रेस पप्पू यादव को ज्यादा भाव नहीं दे रही है. बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास पहले ही कह चुके हैं कि पप्पू से जो भी बातचीत करनी है, वह प्रदेश स्तर के नेता करेंगे. कांग्रेस आलाकमान से बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं. लेकिन इस सब के बावजूद अधिकार पार्टी के अध्यक्ष से कहीं ना कहीं लगातार सोनिया और राहुल को खुश करने के जुगाड़ में लगे हुए हैं. यही वजह है कि पप्पू अब प्रशांत किशोर से भी जा भिड़े हैं.

संबंधित खबरें