ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राहुल गांधी की बढ़ी मुश्कलें, कांग्रेस सांसद पर चलेगा मुकदमा

DESK: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद के खिलाफ अब मुकदमा चलेगा। 29 जुलाई को इस मामले में MP-MLA स्पेशल कोर्ट में गवाही होगी। बता दें कि

राहुल गांधी की बढ़ी मुश्कलें, कांग्रेस सांसद पर चलेगा मुकदमा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद के खिलाफ अब मुकदमा चलेगा। 29 जुलाई को इस मामले में MP-MLA स्पेशल कोर्ट में गवाही होगी। बता दें कि राहुल गांधी पर रांची निवासी प्रदीप मोदी ने वर्ष 2019 में दिए  उस बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें राहुल  ने कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी चोर होते हैं। 


शिकायतकर्ता का आरोप है राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। कांग्रेस नेता पर इसी से मिलते जुलते कई मामलों में देशभर में 12 से अधिक केस दर्ज हैं। मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है. रांची के मोरहाबादी मैदान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि ‘सारे मोदी सरनेम वाले चोर हैं। 


इसे लेकर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के टिप्पणी से पूरा मोदी समाज आहत है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदीप मोदी ने 23 अप्रैल 2019 को राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में कंप्लेन केस दायर किया था। 30 सितंबर 2021 को एमपी एमएलए कोर्ट में केस स्थानांतरित किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने राहुल के खिलाफ समन जारी किया था। 


राहुल गांधी ने याचिका दाखिल कर उपस्थिति से छूट मांगी थी। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया था। निचली अदालत से याचिका खारिज होने के बाद राहुल गांधी ने हाईकोर्ट से सशरीर उपस्थिति में छूट की मांग  की थी। जिस पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें सशरीर उपस्तिथि में छूट दिया था।