ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

‘राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को ताख पर रखा, देश से माफी मांगें’, BJP के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा का बड़ा हमला

PATNA: लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में आज हुई घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज कांग्रेस ने संविधान को तार-तार कर दिया। जिस तरीके से

‘राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को ताख पर रखा, देश से माफी मांगें’, BJP के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में आज हुई घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज कांग्रेस ने संविधान को तार-तार कर दिया। जिस तरीके से भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ बर्बरता की गई, इतना ही नहीं नागालैंड की एकमात्र राज्यसभा सांसद कोन्याक ने तो यह भी बताया कि राहुल उनके निकट आकर इस तरह चिल्लाने लगे जिससे वे असहज और असुरक्षित महसूस कर रही थीं। यह दर्शाता है कि इंडिया एलायंस के लोग सता में क्यों आना चाहते है? संविधान के खतरे की दुहाई देने वाले यह लोग आज खुद संविधान को अपने करतूत से रौंद रहे हैं, जिसे भारत की जनता ने अपनी आंखों से देखा है।


रितुराज सिन्हा ने राहुल गांधी के इस अपराध और उसपर उनके बयान पर हमला किया है। उन्होंने राहुल के कृत्य पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी खीज मिटाने के लिए अब हिंसा पर उतर आए हैं जो लोकतंत्र की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। भाजपा के सांसदों ने अपने ऊपर नियंत्रण रखा इसका मतलब कदापि यह नहीं है कि वे डर गए हैं। 


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा और विश्वास करती है इसलिए हमने अपने आप पर नियंत्रण रखा लेकिन अब राहुल गांधी को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए और हम प्रशासन से इनपर उचित कानूनी करवाई की मांग करते हैं। राहुल गांधी जी के सानिध्य में रहकर बिहार के राजद नेता भी अपना आपा खो रहे हैं। भाषा की मर्यादा को भूलकर जिस तरह उन्होंने गृह मंत्री पर जो टिप्पणी की है वह घोर निंदनीय है और इसकी कड़ी आलोचना होनी चाहिए।