ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘एक दिन ये आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा’ कांग्रेस सांसद के कुली अवतार पर गिरिराज का तीखा तंज

PATNA: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुली के रोल में नजर आए। सोशल मीडिया पर राहुल की कुली वाली तस्वीर सामने आने के बाद वे विरोधियों के निशाने

‘एक दिन ये आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा’ कांग्रेस सांसद के कुली अवतार पर गिरिराज का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुली के रोल में नजर आए। सोशल मीडिया पर राहुल की कुली वाली तस्वीर सामने आने के बाद वे विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के कुली अवतार पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, एक दिन यह आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा।


दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्टेशन पर मौजूद कुलियों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल कुली के वेष में नजर आए। उन्होंने कुली के लाल कपड़े और हाथ में कुली का बिल्ला बांध रखा था। इस दौरान उन्होंने कुलियों से बात कर न सिर्फ उनकी समस्या सुनी बल्कि सिर पर कुली की तरह सुटकेश भी उठाते नजर आए थे।


राहुल की कुली अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसको लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज ने राहुल गांधी का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, ‘रेलवे स्टेशन से उठकर एक शख्स प्रधानमंत्री बन गया, ये भी चक्का वाला खाली बैग उठाकर वही कोशिश कर रहा है। एक दिन ये आदमी बड़ा होकर राहुल गांधी बनेगा’।