ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भाई साहब ये Indi गठबंधन है या दलित विरोधी संगठन? राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर मांझी ने बोला हमला

PATNA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से पूरे देश में जाति की राजनीति तेज हो गई है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल हों विपक्ष की

भाई साहब ये Indi गठबंधन है या दलित विरोधी संगठन? राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर मांझी ने बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से पूरे देश में जाति की राजनीति तेज हो गई है। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल हों विपक्ष की पार्टियों सभी खुद को दलित और अतिपिछड़ों का हिमायती बता रहीं हैं। इसी बीच बिहार में दलितों के नेता मानें जाने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल कह रहे हैं कि जिस दलित विधायक को कांग्रेस ने टिकट देने से मना कर दिया उसे बीजेपी ने तुरंत दे दिया।


दरअसल, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मांझी ने लिखा कि, ‘सदन में नीतीश जी दलितों को अपमानित करें, राहुल गांधी जी दलितों के टिकट काटने की बात करें, RJD वाले दलितों को उनका अधिकार ना दें। भाई साहब ये Indi गठबंधन है या दलित विरोधी संगठन? मुझे जितना अपमानित करना है कर लिजिए पर हाथ जोड़कर निवेदन है कि देश के दलितों को और बेईज्जत मत किजिए’।


हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक्स पर राहुल गांधी का जो वीडियो शेयर किया है वह राजस्थान का बताया जा रहा है। राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी कह रहे हैं कि जिस दलित विधायक का टिकट कांग्रेस ने काट दिया उसे बीजेपी ने तुरंत टिकट दे दिया। राहुल ने कहा कि, ‘राजस्थान में हमारा जो दलित विधायक था कांग्रेस पार्टी ने उसको टिकट नहीं दिया। हमने कहा कि ऐसे आदमी को हम कांग्रेस पार्टी में टिकट नहीं देने वाले हैं, बीजेपी ने एकदम उसको उठा लिया। उनकी सोंच यही है, इसीलिए आज नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि हिंदुस्तान में कोई जाति नहीं है सिर्फ गरीब हैं’।