ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

‘राहुल गांधी भ्रष्टाचारियों के सरदार’ सम्राट चौधरी बोले- अंग्रेजों की तरह कांग्रेस ने भी देश को वर्षों तक लूटा

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में छह चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झ

‘राहुल गांधी भ्रष्टाचारियों के सरदार’ सम्राट चौधरी बोले- अंग्रेजों की तरह कांग्रेस ने भी देश को वर्षों तक लूटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में छह चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार से दूरी बनाने वाले कांग्रेस के बड़े नेता अंतिम चरण के चुनाव में बिहार पहुंच रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल सोमवार को गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंच रहे हैं। राहुल पटना, आरा और महाराजगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आखिरी चरण के चुनाव में राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि कोई भी आ जाए बिहार में कुछ होने वाला नहीं है।


सम्राट ने कहा कि यहां लालू प्रसाद का परिवार जिस तरह से शोर मचा रहा है उससे यह स्पष्ट झलक रहा है कि यह सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचारियों के सरदार दिल्ली से बिहार आ रहे हैं। जिनके नेतृत्व में पूरे देश में भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने पिछले 15 वर्षों में इस देश को केवल लुटने का काम किया है। जिस तरह से अंग्रेजों ने लूटा उसी तरह कांग्रेस ने भी 55 वर्षों तक देश को लुटने का काम किया है।