ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

गिरिराज को मिला नीतीश विरोधियों का समर्थन, रघुवंश बोले.. गिरिराज सही बोल रहे

PATNA : राजधानी पटना में जलजमाव के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के स्टैंड का नीतीश कुमार के विरोधियों ने समर्थन किया है। गिरिराज सिंह के समर्थन में आरजेडी और कांग्रेस के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में जलजमाव के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के स्टैंड का नीतीश कुमार के विरोधियों ने समर्थन किया है। गिरिराज सिंह के समर्थन में आरजेडी और कांग्रेस के नेता भी उतर आए हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने गिरिराज के बयान का समर्थन किया है वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का भी साथ केंद्रीय मंत्री को मिला है। 


आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह जो भी कह रहे हैं, वह सही है। रघुवंश ने कहा कि अच्छे काम के लिए अगर सरदार को ताली मिलती है तो गाली के लिए वही जिम्मेदार होगा। रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह ने सरकार को आईना दिखाया है। आरजेडी के राजसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि पटना में लापरवाही की आपदा है ना कि प्रकृति की। सरकार के अधिकारी मनमानी करते हैं और जनप्रतिनिधियों की नहीं चलती। मनोज झा ने कहा कि वह गिरिराज सिंह के बयानों से जल्द सहमत नहीं होते लेकिन पटना में आपदा को लेकर उन्होंने बिल्कुल सही कहा है। 


उधर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है की राजधानी पटना की बदहाली के लिए राज्य सरकार और खास तौर पर उसके अफसर जिम्मेदार हैं। अफसरों की लापरवाही के कारण ही डूब गया। गिरिराज सिंह को समर्थन दे रहे हैं इन तमाम विपक्षी नेताओं को ऐसा लगता है कि गिरिराज के जरिए नीतीश कुमार पर दबाव और बढ़ाया जा सकता है।