ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राबड़ी-तजस्वी कौन होते हैं नीतीश कुमार को फेल-पास का सर्टिफिकेट देने वाले, JDU भड़की

PATNA : नीतीश कुमार की गाधी मैदान के कार्यकर्ता सम्मेलन को फ्लॉप करार देने पर जेडीयू पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर भड़क गयी है। जेडीयू नेता और ब

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार की गाधी मैदान के कार्यकर्ता सम्मेलन को फ्लॉप करार देने पर जेडीयू पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर भड़क गयी है। जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि वे सर्टिफिकेट देने वाले कौन होते हैं।


अशोक चौधरी उस वक्त पत्रकारों के सवाल पर भड़क गये जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव कह रहे है कि उनकी 'बेरोजगारी हटाओ रैली' में  जगह-जगह उससे कही ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। इस पर उन्होनें कहा कि वे भी बिहार की सत्ता में पन्द्रह साल रहे हैं उस दम पर कुछ लोगों को जुटा कर कौन सा बड़ा तीर मार ले रहे हैं। पांच-दस हजार वोट अगर वे विधानसभा में जुटा भी लेते है तो इतना अकड़ रहे हैं। वहीं राबड़ी देवी के नीतीश सरकार को फेल करार दिए जाने पर उन्होनें कहा कि वे कौन होते है नीतीश सरकार को पास-फेल का सर्टिफिकेट देने वाले। ये तो जनता की अदालत में तय होगा कि कौन पास है कौन फेल ।


वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने ये भी स्वीकार किया है कि आयोजन में कुछ खामियां रह गयी थी जिस वजह से पटना पहुंच कर भी लोग गांधी मैदान में नहीं पहुंच सके। उन्होनें मौसम का हवाला देते हुए कहा कि बहुत ज्यादा धूप होने की वजह से लोग पैदल नहीं पहुंच सके। गाड़ियों के दूर-दराज में रोका गया था जिस वजह से लोग भीषण गर्मी में पहुंचने में असमर्थ दिखे। वहीं उन्होनें कहा कि गांधी मैदान में हमें लोगों के बैठने की जगह पर उपर में टेंट-कनात लगाने की जरूरत थी साथ ही कुर्सियां भी लगनी चाहिए थी। इन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से कार्यकर्ता किनारे पेड़ ने नीचे खड़े हुए दिखे या फिर किसी छायादार जगह से भाषण सुन  रहे थे। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता