ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

2-3 इंच पानी में नौटंकी करने बैठते थे सुशील मोदी, दिनभर पानी पी-पीकर गाली देने वाले के घर वही गंदा पानी घुस गया

PATNA : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी पटना का सबसे बदतर हालत हुआ है. हर गली-मुहल्लों में पानी जमा हैं. मंत्रियों से लेकर डिप्टी सीएम का घर पानी में डूब गया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी पटना का सबसे बदतर हालत हुआ है. हर गली-मुहल्लों में पानी जमा हैं. मंत्रियों से लेकर डिप्टी सीएम का घर पानी में डूब गया है. ऐसे में राजनितिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुशील मोदी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर सुशील मोदी के ऊपर अपनी सरकार में नौटंकी करने का आरोप लगाया है. 

राजद सुप्रीमों की पत्नी ने ट्वीट कर लिखा है कि " आज से 20 वर्ष पूर्व हमारी सरकार में सीवरों की नियमित सफ़ाई होती थी। भारी बारिश के कारण अगर 1-2 घंटे शहर के कुछ हिस्सों में यदि “कुछ इंच” जलजमाव होता था तो उसी 2-3 इंच पानी मे सुशील मोदी नौटंकी करने धरने पर बैठ जाते थे। हमारे शासन में कभी भी गंदा पानी कई-कई दिनों तक जमा नहीं रहा।" 

उन्होंने सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से सवाल करते हुए लिखा कि "नीतीश कुमार और सुशील मोदी के 15 वर्ष के राज में 4 दिन से 5-6 फ़ुट गंदा पानी जमा है। काहे नहीं सुशील मोदी अब नौटंकी कर धरना देता? काहे मुँह छिपाए घुम रहे है? ये तो नगर विकास मंत्री भी रहे है। बताए सारा पैसा कौन, कैसे, किसलिए, कहाँ और क्यों खा गया? दूसरों को दिनभर पानी पी-पीकर गाली देने वाले के घर वही गंदा पानी घुस गया। काहे नहीं मीडिया को कुछ बोल रहे। अब तो तोहार सावन-भादो भी चला गया।"