ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, लालू-तेजस्वी से की मुलाकात, एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अचानक राजद सुप्रीमो से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे त

राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, लालू-तेजस्वी से की मुलाकात, एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अचानक राजद सुप्रीमो से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। 


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय गये हुए थे। जेडीयू कार्यालय में पार्टी के नेताओं से मिलने के बाद वे सीधे राबड़ी आवास पहुंच गये। राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने के बाद सीएम आवास की ओर रवाना हुए। 


बता दें कि 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार आ रही है। बिहार में तीन दिनों तक वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। ऐसी चर्चा हो रही है कि शायद राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चर्चा हुई होगी। बता दें कि इस महीने में कई बार नीतीश कुमार लालू और तेजस्वी यादव से मिल चुके हैं। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि शायद सीट शेयरिंग और इंडिया गठबंधन को लेकर भी बातचीत हुई होगी। वही लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। इसे लेकर भी चर्चा हुई होगी।