ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘किसी के कपड़ों में झांकने से बेहतर होता कि आप..’, राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को पढ़ाया मर्यादा का पाठ

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों एक चुनावी रैली में महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि पहले कोई कपडा पहनकर चलता था, अब देखिए कितना बढ़िया लग रहा है। अगर गलत

‘किसी के कपड़ों में झांकने से बेहतर होता कि आप..’, राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को पढ़ाया मर्यादा का पाठ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों एक चुनावी रैली में महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि पहले कोई कपडा पहनकर चलता था, अब देखिए कितना बढ़िया लग रहा है। अगर गलती से उन लोगों को वोट दे दीजियेगा तो फिर बर्बाद हो जाइएगा। सीएम नीतीश द्वारा महिलाओं के कपड़ों को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अब पलटवार किया है।


राबड़ी देवी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, “बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी निरंतर महिलाओं की अस्मिता और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक बयान क्यों दे रहे है? नीतीश जी, किसी के कपड़ों में झांकने से बेहतर होता कि आप बिहारवासियों के दुख, तकलीफ और परेशानियों को देखते”। 


उन्होंने आगे लिखा कि, “सदन हो, चाहे सड़क हो, चाहे चुनावी मंच हो, मुख्यमंत्री सब काम-धाम छोड़कर महिलाएं क्या करती है? क्यों करती है? क्या खाती है? क्या ओढ़ती पहनती है? बच्चे क्यों पैदा करती है? बस इन्हीं सब फालतू बातों में लगे रहते है”।


पूर्व सीएम ने अंत में लिखा कि, “बताइए, कह रहे हैं कि इनके आने से पहले आपके घर की महिलाएं, बहन-बेटियां कपड़े ही नहीं पहनती थी? मुख्यमंत्री जी, यह क्या कुतर्क गढ़ रहे है? राजनीतिक विरोध करना है तो तर्क और तथ्यों से करिए, न कि जब मर्जी अपनी तंग सोच और जुबान से महिलाओं की अस्मिता को ठेस पहुंचाइयें”।


राबड़ी देवी ने एक 42 सेकेंड का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद महिला नेता की तरफ देखकर कह रहे हैं कि, पहले कुछ मिलता था जी, ठीक से कुछ पहन पाती थीं। इस वीडियो में पीएम मोदी का भी भाषण के कुछ अंश हैं, जिसमें वह विधानसभा में नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए बयान की निंदा कर रहे हैं।