ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ललन सिंह बताएं अपनी मां-बहन और पत्नी को कितना पढ़ाए हैं? महिलाओं पर सवाल उठाने पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- माफी मांगे नीतीश

PATNA: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिआ विधायक को अनाप-शनाप बोलने और जेडीयू सांसद ललन सिंह के द्वारा यह कहने की राबड़ी देवी को बजट की समझ नहीं, इसको लेकर विधा

ललन सिंह बताएं अपनी मां-बहन और पत्नी को कितना पढ़ाए हैं? महिलाओं पर सवाल उठाने पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- माफी मांगे नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिआ विधायक को अनाप-शनाप बोलने और जेडीयू सांसद ललन सिंह के द्वारा यह कहने की राबड़ी देवी को बजट की समझ नहीं, इसको लेकर विधानसभा के बाहर और भीतर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। राबड़ी देवी ने ललन सिंह से पूछा है कि उन्होंने अपनी मां-बहन और पत्नी को कितना पढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि महिलाओं को अपमानित करना बंद करें और उनसे माफी मांगे।


दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा संसद में आम बजट पेश किए जाने के बाद बजट पर पूर्व सीएम और विधान परिषद मे विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी का बयान सामने आया था। राबड़ी देवी ने बजट को बिहार के लिए झुनझुना बताया था। राबड़ी देवी ने कहा था कि केंद्र सरकार ने बिहार की हकमारी की है और बिहार की अनदेखी की गई थी। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केंद्र से की थी।


राबड़ी देवी के बयान पर मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तंज किया था। ललन सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि राबड़ी देवी तो बजट पर भी प्रतिक्रिया दे रही हैं। कितना लंबा साइन करती हैं, बजट जैसी चीज उनको कहां समझ में आएगी। इसके बाद सीएम नीतीश ने विधानसभा में आरजेडी महिला विधायक रेखा पासवान को कहा था कि महिला न हो कुछ जानती हो, चुप रहो।


ललन सिंह और सीएम नीतीश कुमार के महिलाओं को लेकर दिए गए बनान को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने विधानसभा के भीतर जोरदार हंगामा मचाया। विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने को कह रहे थे। विपक्ष के विधायकों ने वेल में पहुंचकर स्पीकर के सामने जोरदार नारेबाजी की और कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


विधान परिषद के बाहर विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष की महिला सदस्यों ने जोरदार नारेबादी की और सीएम नीतीश से माफी मांगने को कहा। राबड़ी देवी ने कहा कि ललन सिंह अपना औरत को कितना तक पढ़ाए-लिखाए हैं कि दूसरी औरत पर आरोप लगाते हैं। ललन सिंह बताएं कि उनकी मां-बहन और पत्नी कितनी पढ़ी लिखी हैं। ललन सिंह को और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगना चाहिए, वह लोग बार-बार महिलाओं का अपमान नहीं करें।