ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राबडी देवी-तेजस्वी यादव के आवास पर भी कोरोना का अटैक, 13 कर्मचारी पॉजिटिव पाये गये

PATNA : बिहार में हर रोज बढ़ते जा रहे कोरोना के अब पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर भी अटैक कर दिया गया. इसी घर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहते हैं. शनिवार को हुई जां

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में हर रोज बढ़ते जा रहे कोरोना के अब पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर भी अटैक कर दिया गया. इसी घर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहते हैं. शनिवार को हुई जांच में राबड़ी देवी के आवास पर तैनात 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. 

लालू-राबड़ी आवास पर तैनात 13 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पूरी फैमिली पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है. हालांकि राबड़ी देवी या उनके परिवार में किसी को पॉजिटिव नहीं पाया गया है. 

शनिवार को वीआईपी पर कोरोना का हमला

दरअसल इससे पहले शनिवार को ही जेडीयू के सांसद आरसीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जेडीयू के लिए चुनाव प्रचार की कमान थामने वाले आरसीपी सिंह को बुखार और खांसी के बाद पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. आरसीपी सिंह की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. 



उधर पटना के डीएम कुमार रवि भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये. जिलाधिकारी कुमार रवि होम क्वारंटीन में चले गये हैं. पटना जिला प्रशासन ने बताया कि डीएम में कोरोना के लक्षण नहीं हैं. लिहाजा उन्हें फिलहाल किसी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने की जरूरत नहीं है. शनिवार को ही जेडीयू के विधायक ललन पासवान को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. 

पटना में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव वालों का विस्फोट हुआ. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वालों में PMCH के दो टेकनीशियन समेत 17 कर्मचारी शामिल हैं. वहीं आइजीआइएमएस के पांच कर्मचारी भी पॉजिटिव पाये गये हैं. शनिवार को पटना एम्स में मिले कुल 23 पॉजिटिव में से 12 पटना जिले के हैं.  वहीं, अब पटना में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9107 हो गई है. पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने बताया कि कल जिन लोगों को पॉजिटिव पाया गया है उनमें रोहतास के एक डॉक्टर के साथ साथ पीएमसीएच के दो लैब तकनीशियन और 17 अस्पतालकर्मी हैं. पीएमसीएच के आसपास के चार लोगों को भी पॉजिटिव पाया गया है.

टैग्स