ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

राज्यसभा से पत्ता कटने के बाद पहली बार बोले RCP, खतरे में भविष्य

PATNA: बिहार में जेडीयू की ओर से राज्यसभा की उम्मीदवारी पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। वहीं रविवार को जेडीयू ने ये सस्पेंस खत्म करते हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का राज्यसभा से पत

राज्यसभा से पत्ता कटने के बाद पहली बार बोले RCP, खतरे में भविष्य
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में जेडीयू की ओर से राज्यसभा की उम्मीदवारी पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। वहीं रविवार को जेडीयू ने ये सस्पेंस खत्म करते हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का राज्यसभा से पत्ता काट दिया। उम्मीदवार के नाम की घोषणा होने के बाद आरसीपी सिंह ने पहली बार मीडिया के सामने अपना बयान दिया है। 



राज्यसभा से आरसीपी सिंह का टिकट कटने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को दो बार राज्‍यसभा भेजा जा चूका है। वे पार्टी के वरिष्‍ठ नेता माने जाते हैं। उन्होंने पार्टी के विकास के लिए भी अहम भूमिका निभाई है। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनके भविष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही फैसला लेंगे। 



वहीं आरसीपी सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस बारे में वे कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते हैं। पार्टी ने वही किया जो उचित था। आपको बता दें कि रविवार से पहले तक जेडीयू राज्यसभा किसे भेजेगा यह एक सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम सबसे आगे आ रहा था। लेकिन, रविवार को जेडीयू ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर खीरु महतो को उतारा है, जिसके बाद आरसीपी के समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। 

टैग्स