ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीएमसीएच के ICU में हुए एडमिट

PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व एमएलए अनंत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच के आईसीयू में भर्त

पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीएमसीएच के ICU में हुए एडमिट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व एमएलए अनंत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें शरीर में दर्द और उल्टी की शिकायत होने के बाद पीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।


बेउर जेल के अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनंत सिंह कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। पिछले दो दिनों से वे बीमार चल रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है।


बता दें कि साल 2015 में बाढ़ में युवक विनय उर्फ पुटुस यादव के हत्या मामले में पटना पुलिस ने सर्च वारंट लेकर एटीएस और डॉग स्क्वायड के साथ जदयू के तत्कालीन विधायक अनंत कुमार सिंह के सरकारी आवास को घंटों खंगाला था। तलाशी के दौरान विधायक के आवास से इंसास राइफल की छह खाली मैगजीन, बुलेटप्रूफ जैकेट और संदिग्ध कपड़े बरामद हुए थे। इस मामले में पटना की एमपी एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह को दोषी करार देते हुए उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। 


इससे पहले साल 2019 में पूर्व विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित आवास से एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद होने के मामले में कोर्ट ने लंबी सुनवाई पूरी करने को बाद अनंत सिंह को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। आपराधिक मामले में कोर्ट से 10 साल की सजा होने के बाद बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था, जिससे उनकी माननीय की कुर्सी चली गई थी।