ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पूर्व विधायक व जनसुराज के नेता किशोर कुमार ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, सरकार पर साधा निशाना

DESK: बिहार के पूर्व विधायक और जन सुराज के नेता किशोर कुमार ने नवहट्टा के रामपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्हों

पूर्व विधायक व जनसुराज के नेता किशोर कुमार ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, सरकार पर साधा निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के पूर्व विधायक और जन सुराज के नेता किशोर कुमार ने नवहट्टा के रामपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये सरकारें सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रही हैं, जबकि जमीन पर कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। 


किशोर कुमार ने कहा कि रामपुर गांव में बाढ़ से हालत बहुत खराब हैं। कई घर कटाव में पूरी तरह से विलीन हो गए हैं और लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर रह रहे हैं। भोजन की समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोग दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। 


उन्होंने कहा कि यहां के लोगों तक अभी तक सरकार की कोई मदद नहीं पहुंची है। स्थानीय सांसद और विधायक भी इस स्थिति में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। "सरकार ने लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है," किशोर कुमार ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार इस समस्या पर मौन है और विपक्ष कुंभकर्ण की तरह गहरी नींद में सोया हुआ है।


जन सुराज की ओर से किशोर कुमार और उनकी टीम ने बाढ़ प्रभावितों को यथा संभव मदद प्रदान की और सरकार से राहत एवं पुनर्वास की मांग की। उन्होंने कहा कि जन सुराज आज जमीन पर उतरकर लोगों की सेवा कर रहा है, जबकि सरकार और विपक्ष सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी में उलझे हुए हैं।


किशोर कुमार ने सरकार से जल्द से जल्द बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री और पुनर्वास की व्यवस्था करने की अपील की, ताकि इन पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता मिल सके। इस दौरान बबलू पटेल, अनिल कुमार, शंकर सिंह पटेल, सोनू कुमार, राजीव कुमार, ललटू यादव, सोहन सिंह, अशोक यादव, हरि मुखिया, पम्पू भी उनके साथ थे। 

पूर्व विधायक व जनसुराज के नेता किशोर कुमार ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, सरकार पर साधा निशाना