ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पूर्व सांसद विश्वमोहन मंडल RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए, पूर्व MLC गणेश भारती को भी मिली जिम्मेवारी

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाले नेताओं को लगातार पार्टी में नई जिम्मेदारी देने का सिलसिला जारी है. पूर्व सांसद और जेडीयू में रह चुके विश्वमोहन

पूर्व सांसद विश्वमोहन मंडल RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए, पूर्व MLC गणेश भारती को भी मिली जिम्मेवारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाले नेताओं को लगातार पार्टी में नई जिम्मेदारी देने का सिलसिला जारी है. पूर्व सांसद और जेडीयू में रह चुके विश्वमोहन मंडल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनके साथ पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती को भी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इन दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है.


आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन के मुताबिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर लगातार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दे रहे हैं. कई नेताओं को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि पूर्व मंत्री श्याम रजक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था. आज प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जब इन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी, उस वक्त पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी भी मौजूद थे.


दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद जगदानंद सिंह ने उम्मीद जताई है कि विश्वमोहन मंडल और गणेश भारती जैसे नेताओं के संगठन में शामिल होने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और साथ ही साथ जिन इलाकों में इन नेताओं का प्रभाव है वहां जनाधार भी बढ़ेगा. 

टैग्स