ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने राज्यपाल से की मुलाकात, अवसर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

PATNA: अवसर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ०आर० के० सिन्हा के नेतृत्व में “अवसर ट्रस्ट” के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल

पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने राज्यपाल से की मुलाकात, अवसर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: अवसर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ०आर० के० सिन्हा के नेतृत्व में “अवसर ट्रस्ट”  के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। 


गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिये अवसर ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया। शिष्टमंडल में डॉ.आर.के.सिन्हा के अलावे “अवसर ट्रस्ट” की मैनेजिंग ट्रस्टी रत्ना सिन्हा, अवसर कोचिंग क्लासेज़ के निदेशक मैथमेटिक्स गुरु रजनीकांत श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक एन० के० वर्मा और अध्यक्ष के सहायक उरबा तमंग शामिल थे।


बता दें कि गरीबी के कारण आईआईटी और एनआईटी जैसी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकने वाले गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पटना का अवसर ट्रस्ट तैयारी करने का मौका देता है। अवसर के शिक्षकों और छात्रों के कठिन परिश्रम और लगन के कारण हर साल अवसर ट्रस्ट नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस बार अवसर ट्रस्ट” के बच्चों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इस बार 13 में से 8 छात्रों ने जबरदस्त सफलता हासिल की है।पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने राज्यपाल से की मुलाकात, अवसर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

टैग्स