ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- अपना बुद्धि-विवेक खो चुकी हैं ममता दीदी, "विनाशकाले,विपरीत बुद्धि"

PATNA: राज्यसभा के पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर पर जब विनाश मंडराता है तो उसका बुद्धि और विवेक नष्ट हो जाता

पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- अपना बुद्धि-विवेक खो चुकी हैं ममता दीदी, "विनाशकाले,विपरीत बुद्धि"
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: राज्यसभा के पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर पर जब विनाश मंडराता है तो उसका बुद्धि और विवेक नष्ट हो जाता है। आर.के.सिन्हा ने कहा 'विनाशकाले, विपरीत बुद्धि'...


पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कहा कि मंगलवार को नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित किया था। सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि मुझ पर जितने हमले हुए ये सब बिहार और यूपी के गुंडों ने किये हैं। इसी बात को लेकर आर.के.सिन्हा ममता पर हमलावर दिखे। आर.के. सिन्हा ने बताया कि ममता बनर्जी पर कोई हमले नहीं हुए। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बीच-बीच में नाटक करन उनकी पुरानी आदत है। जिसे बंगाल की जनता भी जानती है। जिसे वे अभी भी हमला बता रही हैं उससे बड़ा कोई ढोंग हो ही नहीं सकता।


किसी का पैर टूटा हो या पैर में फ्रैक्चर हो और वह घूमता फिरे, यह तो जिनके कभी पैर टूटे होगें वे ही बता सकते हैं कि यह कितना संभव हो सकता है, या संभव नहीं हो सकता है। दूसरी बात यह है कि ममता दीदी ने पूरे बिहार का ही नहीं बंगाल का और अपने पूर्वजों का भी अपमान किया है। क्योंकि, बंगाल आज भी जिसके नाम से प्रसिद्ध है, जिनके लिये बंगवासी अमार विवेकानन्दों, अमार रवीन्द्रनाथ ठाकुर, अमार महर्षि अरबिन्दों का रट लगाकर गौरवान्वित होते हैं। ये हुये थे तब बिहार और बंगाल एक ही था। हमारे पूर्वज भी उतने ही बंगाली थे, जितने की ममता दीदी के थे और ममता दीदी के पूर्वज भी उतने ही बिहारी थे जितने कि हमारे पूर्वज थे। 


ममता दीदी क्या कर रही हैं ये सबको पता है। क्षेत्र और प्रांत के नाम पर वैमनस्य फैलाने का जो कार्य ममता कर रही हैं इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला। इससे तो पूरे देश में रहने वाले बंगवासी भाई-बहनों का सिर शर्म से झुक गया होगा। कहा गया है कि किसी के सिर पर जब विनाश मंडराता है तो उसका बुद्धि, विवेक नष्ट हो जाता है। ‘‘ विनाशकाले, विपरीत बुद्धि"