ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, कहा-90% लोग पार्टी में घूटन महसूस कर रहे हैं

PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्र

पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने जेडीयू से दिया इस्तीफा, कहा-90% लोग पार्टी में घूटन महसूस कर रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 90 प्रतिशत लोग पार्टी में घूटन महसूस कर रहे हैं। मैं भी घूटन महसूस कर रहा था। पार्टी में लगातार हमें नजरअंदाज किया जा रहा था। हम जैसे लोगों की जरूरत अब पार्टी के अंदर नहीं है। अब चंद लोगों के ही हाथों में पार्टी की बागडोर है।  


पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भेज दिया है। मोनाजिर हसन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जेडीयू पार्टी अपनी दिशा से भटक चुकी है। वही महागठबंधन में मंत्री का वजूद नहीं है। अब पार्टी के अंदर हम जैसे लोगों की जरूरत नहीं है। चंद लोगों के हाथों में पार्टी की बागडोर दे दी गयी है। वही बीजेपी का डर दिखाकर आरजेडी मुस्लिमों का वोट ले रही है। लगातार यहां लोगों को नजर अंदाज किया जा रहा था। इसलिए हमने मन बनाय कि अब पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है।


बता दें कि मोनाजिर हसन जेडीयू से पहले आरजेडी में थे। नीतीश कुमार ने मोनाजिर हसन को जेडीयू में विधायक का टिकट दिया था और फिर मंत्री बनाया था। बाद में 2009 में बेगूसराय से मोनाजिर हसन सांसद बने। 2014 में मोनाजिर बीजेपी में चले गए लेकिन बीच में उनकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद बीजेपी को छोड़कर वे वापस जेडीयू में चले गये थे। आज फिर उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जेडीयू का दामन छोड़ने का मन बनाया और आज उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।