ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पूर्व MLC सुनील सिंह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी, लालू जैसा दयालू नेता कोई नहीं

PATNA : बिहार विधान परिषद की सदस्यता खत्म होने के बाद पूर्व MLC सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी ह

पूर्व MLC सुनील सिंह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी, लालू जैसा दयालू नेता कोई नहीं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की सदस्यता खत्म होने के बाद पूर्व MLC सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं और लालू प्रसाद यादव जैसा दयालू नेता कोई नहीं है। सुनील सिंह ने आगे कहा कि सदन में बोलने पर मेरी सदस्यता खत्म कर दी गयी। लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। सदन में बोलने के लिए वो रोक सकते हैं लेकिन रोड पर बोलने से कैसे रोक पाएंगे? 


पूर्व MLC सुनील सिंह ने कहा कि सदन में नीतीश कुमार ने सारे लोकतांत्रिक मूल्यों को तिलांजली दे दी। वो सुनील कुमार सिंह को सामने देखना नहीं चाहते थे। हम लगातार भ्रष्टाचार को उजागर करते आ रहे थे। लगातार पलायन पर सवाल उठाते थे। शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार की बात करते थे। तब मुझ पर कार्रवाई की गयी। लेकिन कार्रवाई नीतीश कुमार पर होनी चाहिए थी जिन्होंने महिलाओं के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिलाओं के बारे में दोनों सदनों में जिस तरह की बात की थी। उसकी आलोचना खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। 


जीतनराम मांझी जैसे अनुसूचित जाति के लोग को अपमानित करने का काम किया। जो महिला विधायक दलित समाज से आती हैं उनको लगातार बेइज्जत करने का काम नीतीश कुमार ने किया था। मुझे बर्बाद करने की धमकी नीतीश कुमार ने दी थी। इस देश में समाजवादी चोला पहनकर माननीय नीतीश कुमार जी जैसा भ्रष्टाचारी नेता कोई नहीं है। सुनील सिंह ने कहा कि आप हमको सदन में रोक सकते हैं लेकिन सड़क पर बोलने से नहीं रोक सकते। 


नीतीश कुमार को सुनील सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार की गूंज आपके कान को होते हुए आपके मस्तिक के अंदर घंटी बजाता रहेगा। डॉ. सुनील कुमार सिंह आपको सपने में भी याद आएगा। नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े भष्टाचारी नेता है जबकि लालू जैसा दयालू नेता कोई भी नहीं है। नीतीश कुमार जैसे समाजवादी चोला पहने जितने लोग हैं वो लालू यादव जी के राजनीतिक यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए लोग हैं। नीतीश कुमार 18 वर्षो से लगातार मुझे धूल चटाने की चेष्टा में लगे रहते हैं जहां मौका मिलता है धूल भी चटाते हैं। सुनील सिंह ने कहा कि राजद के करोड़ों कार्यकर्ता मेरे साथ हैं वो एक चौआ भी पीछे नहीं कर सकते हैं। सवर्ण जाति का सबसे बड़ा दुश्मन नीतीश कुमार हैं। उन्होंने पूरे सवर्ण समाज को ठगने का काम किया है।


उक्त बातें पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने आरजेडी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सम्मान के लिए वो एक दो नहीं बल्कि एक दर्जन बार एमएलसी की कुर्सी कुर्बान करने को तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस हम्माम में सब लोग नंगे हैं। किसी को उप सभापति बनना था तो  किसी को सांसद बनना था। एक व्यक्ति की हटाने के लिए उन्होंने पूरे लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया। 

पूर्व MLC सुनील सिंह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी, लालू जैसा दयालू नेता कोई नहीं