ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पूर्व IPS अधिकारी वीके सिंह ने थामा VIP का दामन, समर्थकों ने लगाये नारे..बिहार का CM कैसा हो मुकेश सहनी जैसा हो..

PATNA: पूर्व आईपीएस अधिकारी, दिल्ली पुलिस ब्रजकिशोर सिंह आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हुए। डॉ. वीके सिंह ने मुकेश सहनी की पार्टी वी

पूर्व IPS अधिकारी वीके सिंह ने थामा VIP का दामन, समर्थकों ने लगाये नारे..बिहार का CM कैसा हो मुकेश सहनी जैसा हो..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्व आईपीएस अधिकारी, दिल्ली पुलिस ब्रजकिशोर सिंह आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल हुए। डॉ. वीके सिंह ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। पटना के कंकड़बाग में वीआईपी का मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान वीआईपी कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि बिहार का सीएम कैसा हो मुकेश सहनी जैसा हो। 


पटना में आयोजित मिलन समारोह में ब्रजकिशोर सिंह ने वीआईपी पार्टी का दामन थामा। वीआईपी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक साथ कई लोगों को वीआईपी पार्टी की सदस्यता दिलायी। वीआईपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि इतने बड़े ओहदे पर काम करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारी आज वीआईपी पार्टी के सिद्धांत पर चलने के लिए आए हैं। इनके साथ-साथ कई लोग अब पार्टी के साथ चलने के लिए तैयार हैं। इन सभी का हम अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं है और बहुत मजबूत हुई है। मुकेश सहनी ने कहा कि आपने देखा होगा कि किस तरह हमारी पार्टी को षड्यंत्र के तहत खत्म करने की कोशिश की गयी थी। लेकिन हम हताश नहीं हुए और बोचहां में लड़कर दिखा दिये कि हमारी क्या ताकत है। 30 हजार वोटर हम अकेले लाए थे। डॉ. वीके सिंह के आने से हमारी पार्टी और मजबूत होगी। 


वही वीआईपी का दामन थामने के बाद डॉ. ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि गरीबों, वंचितों का आवाज बनकर उनके मसीहा के रूप में मुकेश सहनी काम कर रहे हैं। जैसे भगवान बुद्ध अपना राजपाट छोड़कर बोद्ध गया में आए थे। उसी तरह वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी भी अपना चलता फिरता व्यवसाय और मुंबई महानगर को छोड़कर बिहार की जनता की सेवा के लिए आए हैं। इस दौरान वीआईपी कार्यकर्ताओं ने मुकेश सहनी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बिहार का सीएम कैसा हो मुकेश सहनी जैसा हो के नारे लगाए। इस दौरान डॉ. वीके सिंह जिन्दाबाद और मुकेश सहनी जिंदाबाद के भी नारे लगे।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता