ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BJP सांसद ने बिहार में तब्लीगीयों का रिपोर्ट निगेटिव आने पर खड़े किए सवाल, आरके सिन्हा बोले- लापरवाही को गंभीरता से ले नीतीश सरकार

PATNA : बिहार में क्वारेंटाइन किए गये तबलीगी की जमात के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होनें कहा कि जहां पूरे देश में त

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार में क्वारेंटाइन किए गये तबलीगी की जमात के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होनें कहा कि जहां पूरे देश में तबलीगी जमात ने जिस तरह कोरोना को फैलाया है वैसे में बिहार में सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया जाना ये बता रहा है कि सरकार इस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है। 


बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने तबलीगी जमात से जुड़े मुद्दे पर चिंता जाहिर करते हुए बिहार सरकार को नसीहत दी है। उन्होनें कहा कि जिल तरह पूरे देश में तबलीगी जमात के लोगों की वजह से कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ । देश के लगभग 25 फीसदी कोरोना के मामले तबलीगी जमात से जुड़े लोगों में पाए गये हैं ऐसे में बिहार में तबलीगी जमात से जुड़े सभी लोगों को टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आना भी चिंता को जन्म देता है । उन्होनें जांच पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कोरोना से जुड़े जांच के मामलों में गंभीरता दिखाए जाने की जरूरत है। बिहार सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही जिसका दुष्परिणाम बिहार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है।


बता दें कि  बिहार के दरभंगा से तबलीगी जमात के तीन संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावे  उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर के सकरा से 16 और दरभंगा के सिंहवाड़ा से दस लोगों को उठाकर क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया था ज्यादातर मामले निगेटिव पाए गये हैं।  इधर, समस्तीपुर, मधुबनी और पूर्वी चम्पारण में कई मस्जिद व मदरसा में जांच की गई लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। बेगूसराय में तबलीगी जमात के 8 लोग पकडे गये हैं जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। 


गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन के बीच जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज संक्रमण के मामले 2900 से ज्यादा हो गए हैं। अबतक इस जानलेवा वायरस से 68 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 183 लोग ठीक हुए हैं। आज सुबह राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित महिला की मौत हो गई। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी माना है कि तबलीगी जमात के लोगों की वजह से कोरोना के मामलों में तेजी आयी है।  







टैग्स