ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

PU छात्र संघ चुनाव: RJD विधायक को वोट मांगना पड़ा भारी, छात्रों ने कॉलेज से भगाया

PATNA: पटना विश्विद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर आने वाले 19 नवंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी प्रमुख दलों के छात्र नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। प

PU छात्र संघ चुनाव: RJD विधायक को वोट मांगना पड़ा भारी, छात्रों ने कॉलेज से भगाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना विश्विद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर आने वाले 19 नवंबर को वोटिंग होनी है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी प्रमुख दलों के छात्र नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। पीयू छात्र संघ चुनाव में लगभग सभी दलों के छात्र विंग ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। छात्र संघ चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के नेता भी उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंच रहे हैं। सोमवार को आरजेडी के एक विधायक को चुनाव प्रचार करना काफी महंगा पड़ गया। 


पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में छात्र आरजेडी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे विधायक को छात्रों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान छात्रों ने गो बैक के नारे भी लगाए। दरअसल, सोमवार को जहानाबाद के मखदुमपुर से आरजेडी विधायक सतीश कुमार दास चुनाव प्रचार के लिए बीएन कॉलेज पहुंचे थे। विश्वविद्यालय के चुनाव में आरजेडी विधायक के पहुंचने पर छात्र नाराज हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों के विरोध को देखते हुए आरजेडी विधायक को उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा।


इस दौरान गुस्साए छात्रों ने विधायक गो बैक के नारे लगाए और कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। सभी दलों के छात्र विंग के नेता और कार्यकर्ता जोरशोर से प्रचार में जुट गए हैं। इस चुनाव में ABVP, NSUI के अलावा JDU, RJD,JAP और AIMIM ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

टैग्स